Etawah news: राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रयास के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी सम्मानित*
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। सितंबर 2026 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों के मध्यस्थता एवं आपसी समझौते के माध्यम से सफल निस्तारण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी को दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विधि विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
कंपनी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विधि प्रभारी अतुल डरोलिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी को उनके उत्कृष्ट प्रयास, प्रभावी पैरवी और समर्पण के लिए सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कंपनी से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से मामलों में आपसी समझौता कराने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में अधिवक्ता जुबैर तैमूरी की भूमिका को कंपनी की ओर से विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट सचिन कुमार एवं राहुल कुमार को भी सम्मानित किया गया। समारोह में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के विधि प्रबंधक मान सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राधा रानी एवं कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
