बहराइच से शिव कुमार वर्मा की रिपोर्ट
आवारा कुत्ते के हमले में भाई बहन घायल, मेडिकल कालेज में भर्ती
बहराइच। जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दरगाही पुरवा गांव में मंगलवार शाम को आवारा कुत्ते के हमले से भाई-बहन घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती इदरीश ने बताया कि वह निजी काम से युवक को बुलाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान शौच के लिए जा रही इदरीश की बहन को भी कुत्ते ने निशाना बना लिया। कुत्ते के हमले में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से मेड़कल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चल रहा है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
