Etawah News: अहिंसा वेलफेयर ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, 200 से अधिक बच्चों को बांटी मिठाई

Etawah News: अहिंसा वेलफेयर ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, 200 से अधिक बच्चों को बांटी मिठाई

 

*बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की अनूठी पहल, नगरवासियों ने की संस्था के प्रयासों की सराहना*

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर,अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं दीपावली के पावन अवसर पर अहिंसा वेलफेयर की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्था ने एक नई मुहिम की शुरुआत करते हुए नगर में फुटपाथों, ठेलों और छोटी-छोटी दुकानों पर दीपक, मोमबत्ती आदि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले निर्धन एवं असहाय बच्चों और जरूरतमंद लोगों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 

इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों के साथ भी त्योहार की खुशियां बांटना था, जो आर्थिक परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते त्योहार के दिन भी अपनी छोटी-छोटी दुकानों पर बैठकर काम करने को मजबूर थे। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई भेंट की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनकी मुस्कान ने इस मुहिम को और भी खास बना दिया।अहिंसा वेलफेयर की इस मानवीय पहल की नगरवासियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों ने संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का आशीर्वाद दिया।

 

संस्था के अध्यक्ष अतुल जैन के नेतृत्व में रोहित जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, नीरज जैन, एकांश जैन सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने सदर बाजार, पालिका बाजार, कैला मैया रोड, रेलमंडी सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 200 से अधिक बच्चों एवं जरूरतमंदों को मिठाई वितरित की।संस्था की इस पहल ने दीपावली के पर्व पर सामाजिक सेवा, मानवीय संवेदना और भगवान महावीर के अहिंसा एवं करुणा के संदेश को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *