फतेहपुर: डेंगू से पीड़ित सपा विधायक कमलाकांत राजभर से मिले चेयरमैन मोहम्मद आबिद हसन, जाना स्वास्थ्य हाल

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

डेंगू से पीड़ित सपा विधायक कमलाकांत राजभर से मिले चेयरमैन मोहम्मद आबिद हसन, जाना स्वास्थ्य हाल

 

 

फतेहपुर/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कोड़ा जहानाबाद के चेयरमैन मोहम्मद आबिद हसन ने डेंगू से पीड़ित समाजवादी पार्टी के विधायक कमलाकांत राजभर से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक इन दिनों डेंगू से संक्रमित होने के कारण आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

मोहम्मद आबिद हसन ने अस्पताल में भर्ती विधायक कमलाकांत राजभर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों एवं चिकित्सकों से भी उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार विधायक के जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनता की सेवा में लौटने की कामना करता है।

 

गौरतलब है कि कमलाकांत राजभर जनपद आजमगढ़ की दीदारगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) शासनकाल में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव राजभर के पुत्र हैं।

 

इस दौरान मोहम्मद आबिद हसन ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पूरे समाजवादी परिवार की शुभकामनाएं उनके साथ हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *