इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई 2027 के चुनाव को लेकर किया मंथन
अम्बेडकर नगर शनिवार को जलालपुर नगर में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले चौहान समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर मीडिया प्रभारी विकाश निषाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारी लखनऊ में आयोजित ‘संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
