सुनील गुप्ता फतेहपुर
यूपी
कारगिल विजय दिवस पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ का मानवीय प्रयास, 3 दिवसीय शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान
[फतेहपुर ]
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश के अमर शहीदों की स्मृति और सम्मान में आयोजित मानस रक्तकेंद्र में 3 दिवसीय रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान 16 उत्साही युवाओं ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर न केवल सामाजिक सरोकार का परिचय दिया, बल्कि किसी ज़रूरतमंद का जीवन बचाने का संकल्प भी लिया।
शिविर के दौरान रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से दानिश अर्श, मतीन खान, शुभम गुप्ता, दक्ष, अनमोल श्रीवास्तव, सार्थक, सुमित पटेल, आरिफ, हेमंत, शुभम सिंह, अवधेश, दीपराज,अनिल, अंकित पटेल,आशीष और राकेश मौर्य शामिल रहे। युवाओं के इस जज़्बे ने कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल कायम की।
रक्तदान करने वाले युवाओं ने संदेश दिया -कारगिल विजय दिवस पर एक सुर में संदेश देते हुए कहा, “हमारे वीर जवान सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। हम सीमा पर जाकर तो नहीं लड़ सकते, लेकिन रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाकर उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि ज़रूर अर्पित कर सकते हैं। हर स्वस्थ युवा को राष्ट्रसेवा के इस महादान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”
प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
रक्तदान शिविर के समापन पर मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने सभी 16 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (प्रतीक चिह्न) देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में अन्य लोगों को भी रक्तदान जैसी जीवनदायिनी गतिविधि से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर सामाजिक संस्था ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ के प्रतिनिधि फूल सिंह मौर्य, राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, मनु द्विवेदी,कुमार शेखर व मानस रक्तकेंद्र से प्रभारी अमन यादव, अनुस पटेल, विष्णु, बलराम विशेष रूप से उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
