*तुम्मिडीहट्टी बैराज को लेकर रेवंत रेड्डी–देवेंद्र फडणवीस की आज अहम बैठक*
*_बैराज की ऊंचाई, जल भंडारण और महाराष्ट्र की जमीन पर पड़ने वाले प्रभाव पर होगी चर्चा_*
*मुंबई / गडचिरोली :-* तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच आज, सोमवार, 26 अक्टूबर को मुंबई में तुम्मिडीहट्टी बैराज के प्रस्ताव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। प्राणहिता नदी पर प्रस्तावित इस बैराज के निर्माण के लिए आवश्यक मंजूरियों और इसकी निर्धारित ऊंचाई को लेकर बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

तेलंगाना सरकार राज्य की सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से तुम्मिडीहट्टी बैराज के निर्माण का प्रयास कर रही है। इस परियोजना के लिए तेलंगाना की ओर से बैराज की ऊंचाई 152 मीटर रखने की मांग की जा रही है। इससे पहले दोनों राज्यों के बीच 148 मीटर की ऊंचाई पर सहमति बनी थी।
ऐसे में बैराज की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव, संभावित जल भंडारण क्षमता और महाराष्ट्र की जमीन पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक के परिणाम से परियोजना की आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।
तुम्मिडीहट्टी बैराज प्राणहिता नदी पर प्रस्तावित है, जो महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा के निकट बहती है। इस परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के बीच समन्वय और आवश्यक मंजूरियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
*संवाददाता :- तिरुमलेश कंबलवार, गडचिरोली*
