ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मुखिया की मौत, मानवता परिवार ने बेसहारा परिवार को दिए ₹4.12 लाख

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मुखिया की मौत, मानवता परिवार ने बेसहारा परिवार को दिए ₹4.12 लाख*

 

 

एक हादसे ने परिवार के सिर से पिता का साया छीन लिया, लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में मानवता परिवार मददगार बनकर सामने आया। स्वर्गीय देवराज जी के परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए मानवता परिवार के दानवीर साथियों ने सामूहिक रूप से 4 लाख 12 हजार 683 रुपये की सहायता प्रदान की। इस सहयोग से परिवार के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और तीन बेटियों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। मानवता परिवार की यह पहल समाज में सेवा, संवेदना और एकजुटता की मिसाल पेश कर रही है।

एक छप्पर के नीचे जीवन गुजार रहे स्वर्गीय देवराज जी के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। देवराज अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए।

 

ऐसे कठिन समय में मानवता परिवार के दानवीर साथियों ने संवेदनशीलता और सेवा-भाव का परिचय देते हुए 4 लाख 12 हजार 683 रुपये का सामूहिक सहयोग प्रदान किया।

 

इस आर्थिक मदद का उद्देश्य परिवार को मुश्किल दौर में सहारा देना और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बेटियों के भविष्य से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।

 

मानवता परिवार की यह पहल संदेश देती है कि दुख की घड़ी में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। सामूहिक सहयोग की यह मिसाल साबित करती है कि छोटे-छोटे योगदान मिलकर किसी परिवार के लिए उम्मीद की बड़ी किरण बन सकते हैं।

 

मानवता परिवार—जहां सेवा ही संकल्प है और जरूरतमंदों का सहारा बनना ही उद्देश्य। बाइट – हिमांशु कुमार डायरेक्टर मानवता परिवार फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *