नंदिनी योजना में विधायक-गौ आयोग अध्यक्ष के नाम

*लोकेशन- झांसी*

*रिपोर्टर – राजीव परमार*

 

*नंदिनी योजना में विधायक-गौ आयोग अध्यक्ष के नाम*

 

झांसी में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की सूची में सदर विधायक रवि शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल ये कि किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए बनाई गई इस योजना का लाभ जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोगों तक कैसे पहुंचा? जब की किसान इस योजना से वंचित हैं क्या दोनों लाभार्थी योजना की सभी पात्रताएं पूरी करते हैं?

 

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत 2023 में डेयरी किसानों और खासकर महिला दुग्ध उत्पादकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई थी।

योजना में करीब 62 लाख 50 हजार रुपये की परियोजना पर 50 फीसदी यानी 31 लाख 25 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।

झांसी में इस योजना के लिए करीब 26 आवेदन आए थे। शुरुआती चरण में चार लाभार्थियों का चयन हुआ। इनमें सुनीता शर्मा पत्नी रवि शर्मा और श्याम बिहारी गुप्ता के साथ नीरज राय और कृष्णा देवी के नाम बताए जा रहे हैं।

योजना के नियमों के मुताबिक लाभार्थी के पास पशुपालन का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव, डेयरी के लिए जरूरी संसाधन और निर्धारित जमीन जैसी पात्रताएं होना जरूरी है।

अब मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि सूची में सदर विधायक से जुड़े परिवार और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का नाम सामने आया है।

हालांकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक चयनित लाभार्थियों को योजना के प्रावधानों के तहत लाभ दिया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या सभी चयनित लाभार्थियों ने योजना की निर्धारित पात्रताएं पूरी की थीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *