बहराइच में विवाहिता की मौत से सनसनी… बेटी के आरोप ने झकझोर दिया!
मां की मौत… शरीर पर चोट के निशान… और 7 साल की मासूम बेटी का दावा—“मां को कुल्हाड़ी से मारा गया!”
नवाबगंज के पंडित पुरवा में 46 वर्षीय हाशरून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला उलझ गया है।
मायके पहुंची मां और बहन ने भी हत्या की आशंका जताते हुए शरीर पर गले और पैर में चोट के निशान होने की बात कही। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब मृतका की नाबालिग बेटी रूखसार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मां को कुल्हाड़ी से मारने का आरोप लगाया।
वहीं पुलिस का कहना है कि हाशरून ने आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अब हर नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है…
❓ आखिर हाशरून की मौत की असली कहानी क्या है—आत्महत्या या हत्या?
मासूम बेटी के आरोप ने खड़े किए कई सवाल… जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा
बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट
