अज्ञात चोरों ने तेजीपुर में गेट का ताला काट कर नगदी जेवर सहित 30 लाख की चोरी का दिया अंजाम ।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
9415707425
मल्लावा हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेजीपुर में अज्ञात चोरों ने मेंन गेट का ताला काट कर घर में रखा जेवर नगदी चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार दिनांक 11 सितंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने गांव के समीप बने घर को निशाना बनाया जिसमें पीड़ित धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व, जगत बहादुर सिंह ने बताया कि रात्रि लगभग 12:00 बजे सभी लोग छत के ऊपर लेटे थे चोरों ने में गेट का ताला काट कर घर में रखा ₹40000 नगद तीन चैन, चार जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बाला , 4 लॉकेट, तीन अंगूठी, चार नथुनी , सहित कीमती समान कर उठा लेंगे जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख तक आकी गई। पीड़ित ने बताया कि जब खटपटाहट की आवाज मिली तो जाल खोलकर देखा गया तो सामान तितर बितर पड़ा हुआ था छत से नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन दोनों तरफों के गेट की कुंडी बंद थी कोई बाहर निकल नहीं पाया तब ग्रामीणों को बुलाया गया तब ग्रामीणों ने गेट का दरवाजा खोला पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया ।
वही स्थानीय थाना क्षेत्र में आए दिन चोरियों का सिलसिला जारी है बीती रात बीकापुर गांव में इससे पूर्व में भी दो दर्जन से अधिक थाना क्षेत्र में हुई चोरियों पर परदा पड़ा हुआ है आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया जा सका है जिसमें एक दर्जन से अधिक चोरियां 5 से 10 लाख रुपए के अंतराल में हुई है जिनका भी अभी तक कोई सुराग नहीं चला है वही शहाबुद्दीनपुर में हुई चोरी में ग्रामीणों ने अभियुक्त को पड़कर पुलिस को दिया जिसमें कुछ अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है लगातार हो रही क्षेत्र में चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता जा रहा है पुलिस की कार्यशैली पर अज्ञात चोरों का आतंक भारी पड़ता नजर आ रहे हैं। वही बीती रात को ही तेजीपुर गांव में रेखा तिवारी पत्नी स्व, ऋषि चरण तिवारी के घर में भी अज्ञात चोरों ने ताला काट कर चोरी की घटना का अंजाम दिया।
