सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, तीन के विरुद्ध FIR, दो गिरफ्तार

*संवाददाता :- डी एन शुक्ला*

 

*स्लग : सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, तीन के विरुद्ध FIR, दो गिरफ्तार*

 

*एंकर :-* पश्चिम चंपारण में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण और भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया स्थित पूसाधारी फार्म की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

 

अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर ने बताया कि 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर आरओ बेतिया राज, अंचलाधिकारी बेतिया सदर और थानाध्यक्ष मुफस्सिल की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया। निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान बंटी कुमार और अभिषेक सुमन ने अधिकारियों से वाद-विवाद कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। इस मामले में बंटी कुमार, अभिषेक सुमन और संजय राय के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बंटी कुमार और अभिषेक सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *