एस एस बी 45वीं बटालियन मुख्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा रहे मौजूद
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l
रविवार को पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं स्वच्छ परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदीश कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बल कार्मिकों, बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट राहुल कुमार, निरीक्षक सामान्य सुरेशचंद, उपनिरीक्षक विपिन कुमार झा सहित अन्य अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित रहे। वहीं, वन विभाग की ओर से फॉरेस्टर रविरंजन सहित अन्य वनकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण तथा अधिक से अधिक पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
🌱 “वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।”
