अलीगंज एटा
ब्यूरो रिपोर्ट ttn24 नेशनल
यूपी में बारिश से हाहाकार, चली गई लगभग 50 लोगों की जान
जनपद एटा के थाना अलीगंज अंतर्गत मुहम्मद नगर बझेरा में दीवार गिरने से 60 बर्षीय बुजुर्ग की मौत: मृतक के परिवार मे मचा कोहराम
28 घंटे की बारिश के बाद हादसा, 50 वर्षीय व्यक्ति घायल; अस्पताल में भर्ती
एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में 28 घंटे से हो रही बारिश के कारण एक हादसा हो गया। मोहम्मद नगर बझेरा गांव में शनिवार देर शाम दीवार गिरने से 60 वर्षीय राम प्रसाद सक्सेना की मौत हो गई। इस घटना में 50 वर्षीय राम सिंह घायल हो गए।
बताया गया कि अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों लोग आ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल राम सिंह को पुलिस ने इलाज के लिए अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,

पुलिस ने मृतक राम प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए एटा मोर्चरी भेजा गया
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
उक्त घटना अलीगंज क्षेत्र के मुहम्मद नगर बझेरा की है
