इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
एनसीसी यूनिट का कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने किया निरीक्षण विद्यार्थियों से किया संवाद
सैन्य जीवन और सेना में करियर की संभावनाओं पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश
अंबेडकरनगर। 65 यूपी बटालियन एनसीसी अयोध्या के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने गुरुवार को रेडिएंट एकेडमी स्थित एनसीसी यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों प्रशिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।विद्यालय पहुंचने पर प्रिंसिपल अखिलेश शुक्ला 9/65 कंपनी एनसीसी के कंपनी कमांडर सेकंड ऑफिसर जीवन प्रकाश तिवारी एवं दीपिका शुक्ला ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यालय के परेड मैदान एनसीसी कार्यालय और संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एनसीसी यूनिट की कार्यप्रणाली कैडेटों के प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही एनसीसी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए। उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण में अनुशासन नियमितता और निर्धारित मानकों के अनुपालन के महत्व पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के उपरांत कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे भारतीय सेना में करियर बनाने सैन्य जीवन की दिनचर्या सेना में प्रवेश के अवसरों और एक सफल सैनिक बनने के लिए आवश्यक गुणों से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे। कर्नल पांडेय ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सहजता से समाधान करते हुए अपने अनुभवों के आधार पर सैन्य जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और उसके प्रति निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।अनुशासन आत्म विश्वास समय प्रबंधन कठिन परिश्रम और जिम्मेदारी की भावना व्यक्ति को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास पर ध्यान देने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में देशसेवा का जज्बा नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला ने विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन नेतृत्व क्षमता आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर 65 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर बहादुर सिंह कंपनी हवलदार मेजर कमल दरलामी एवं एनसीसी इंस्ट्रक्टर रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से वाइस प्रिंसिपल सचिंद्र उत्तम कोऑर्डिनेटर शैल द्विवेदी संगीता शर्मा अमित सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
