बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की पहल ग्रामीणों को बताए गए दुष्परिणाम

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की पहल ग्रामीणों को बताए गए दुष्परिणाम

 

अम्बेडकरनगर। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुराबदलही में रविवार 18 अक्टूबर 2026 को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर सामुदायिक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति (AST) प्रभारी मो. ज़ैद थानाध्यक्ष जैतपुर प्रेमचंद के नेतृत्व में मानव तस्करी रोधी इकाई, एंटी रोमियो टीम थाना जैतपुर तथा एनजीओ की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया।चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं और इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करना रहा। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बाल विवाह मुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।इस मौके पर उप निरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल रुचि पाल, कांस्टेबल निधि, कांस्टेबल संजना यादव सहित ग्रामीण के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *