बंदीपुर पुल पर बिना नंबर की संदिग्ध बाइक पकड़ी, थाने भेजी

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

बंदीपुर पुल पर बिना नंबर की संदिग्ध बाइक पकड़ी, थाने भेजी

 

अम्बेडकरनगर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही जैतपुर पुलिस ने बंदीपुर पुल पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की। पुलिस ने बाइक चालक से वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात दिखाने को कहा, लेकिन चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।इस संबंध में उपनिरीक्षक अमित साहू ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मोटरसाइकिल को थाने भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *