बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट
स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बहराइच जनपद के पयागपुर क्षेत्र में गोंडा मार्ग पर इंद्रापुर के पास स्कूल बस और बाइक के बीच गुरुवार को जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पयागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को CHC पयागपुर भेजा गया। यहां पर चिकित्सक ने बाइक सवार रामदेव को मृत घोषित कर दिया। मृतक शेखापुर देवरिया, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के निवासी थे ।
हादसे की खबर से परिजनों में मातम छा गया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
