स्थान रायपुर
रिपोर्टर हनु नायक
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी से दिल्ली प्रदेश युवा टीम की शिष्टाचार भेंट।
छत्तीसगढ़ रायपुर गेस्ट हाउस में माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी से दिल्ली प्रदेश युवा टीम के पदाधिकारियों एवं साथियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम सेफ़ी के नेतृत्व में अविनाश श्रीवास्तव एवं प्रदेश टीम के अन्य प्रमुख साथी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों, युवाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम सेफ़ी ने युवाओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषकर MSME क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय मंत्री जी का मार्गदर्शन हम सभी युवा साथियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है और इससे संगठन को नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी ने पूरी युवा टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
