EtawahNews: ‘रूबरू 2026’ में दिखी प्रतिभा और उत्साह की झलक, चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज में नवागंतुकों का भव्य स्वागत
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर, इटावा। चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज, जसवंतनगर, इटावा में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से ‘रूबरू 2026’ फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गायन, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में मिस फ्रेशर का खिताब मोहिनी भदौरिया (बी.फार्मा प्रथम वर्ष) तथा मिस्टर फ्रेशर का खिताब उत्कर्ष (बी.फार्मा प्रथम वर्ष) ने अपने नाम किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा (छात्र) का पुरस्कार आदर्श राज (बी.फार्मा प्रथम वर्ष) तथा सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा (छात्रा) का पुरस्कार दिव्यांशी (डी.फार्मा प्रथम वर्ष) को प्रदान किया गया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव ने अपने संदेश में कहा कि फार्मेसी का क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण अंग है। दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता, सुरक्षित उपयोग एवं मरीजों के बेहतर उपचार में फार्मेसी विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे फार्मेसी की शिक्षा को केवल एक डिग्री तक सीमित न रखें, बल्कि अपने ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक अनुभव को निरंतर विकसित करें, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संस्था के निदेशक डॉ. प्रदीप यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, प्रबंधन सदस्य अशांक हनी यादव, डॉ. रीमा मंडल, डॉ. जितेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, डॉ. यादव भारत सिंह, फ्रांसिस, सुरेंद्र शर्मा, गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी एवं आस्था त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। ‘रूबरू 2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।
