Etawah News: चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

Etawah News: चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर, इटावा। चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, जसवंतनगर, इटावा के बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जुलाई 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

 

बीएससी नर्सिंग 7th सेमेस्टर में आकृति पाल एवं प्रतीक्षा यादव ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। छाया रानी ने 82 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा साक्षी ने 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीएससी नर्सिंग 6th सेमेस्टर में शिवांगी ने 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, काजल ने 85.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा सरस्वती ने 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीएससी नर्सिंग 4th सेमेस्टर में नैन्सी सिसोदिया ने 87.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भूपेंद्र शाक्य ने 87.42 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अंशिका मिश्रा ने 86.85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *