हेडिंग: दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात, 1.77 लाख परिवारों को मिलेगी गैस रिफिल सब्सिडी
प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित, अम्बेडकरनगर में भी हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
इसरार अहमद, जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर। दीपावली के पर्व पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी धनराशि का अंतरण किया।इस अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 1,77,840 लाभार्थी आच्छादित हैं।कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को डेमो चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित कर योजना का लाभ प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
दीपावली के अवसर पर मिली इस सौगात से उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को रसोई गैस रिफिल कराने में आर्थिक राहत मिलेगी।
