डूंगरिया चौकी प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, सट्टा लिखते आरोपी को पकड़ा

*ब्रेकिंग न्यूज़ जुन्नारदेव*

 

*❗डूंगरिया चौकी प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, सट्टा लिखते आरोपी को पकड़ा*

 

*♦️अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस अलर्ट मोड पर, सट्टा पट्टी और ₹1,374 नकद जब्त*

*🚔जुन्नारदेव थाने अंतर्गत आने वाली डूंगरिया चौकी पुलिस ने अवैध सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम छिंदीकामथ में सट्टा पट्टी लिख रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है*

 

*‼️पुलिस के अनुसार, ग्राम छिंदीकामथ में हनुमान मंदिर के पीछे खुले स्थान पर खंडहर के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए नीरज नायक (45 वर्ष), पिता स्व. जग्गूलाल नायक, निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम छिंदीकामथ को पकड़ा गया*

 

*🔶आरोपी के कब्जे से सट्टे के अंक लिखे एक सफेद कागज, एक डॉट पेन और ₹1,374 नकद राशि जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है*

 

*👉थाना प्रभारी के निर्देशन में कार्रवाई*

 

*🟥थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरीक्षक जे. मसराम के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में डूंगरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र मसखरे, प्रधान आरक्षक विजेंद्र एवं आरक्षक राहुल ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही*

 

*🟦पुलिस का सख्त संदेश: अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी*

 

*👉डूंगरिया चौकी पुलिस अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र में अवैध सट्टा सहित किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*

 

 

मनोज अग्रवाल की रिपोट जुन्नारदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *