बुलेटिन 24
सिरोही जिले के मगरीवाड़ा में कथित झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण उर्फ लखन ने पेट दर्द होने पर 9 वर्षीय विदिशा का किया था इलाज,
इंजेक्शन देने के बाद तबीयत बिगड़ने पर किया रेफर, रास्ते में बच्ची ने तोड़ा दम,
रानीवाड़ा से मगरीवाड़ा अपने ननिहाल आई थी विदिशा,
लक्ष्मण पर मगरीवाड़ा में अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप,
शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया,
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर
अड़े रहे परिजन, जयंतिलाल रावल ने आरोपी के खिलाफ दी रिपोर्ट
