जुन्नारदेव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

जुन्नारदेव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

 

 

जुन्नारदेव। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड जुन्नारदेव की श्रीराम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हित चिंतन अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा हित चिंतन ऐप के संबंध में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला मंत्री राधेश्याम यदुवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भोला सोनी एवं दिनेश यदुवंशी, जिला सह मंत्री प्रकाश विश्वकर्मा, जिला संयोजक अक्षय शेंगर, जिला सह संयोजक गगन साहू एवं राहुल आम्रवंशी, जिला गौरक्षा प्रमुख गजानन यदुवंशी, जिला बलोपासना प्रमुख सतीश वर्मा, जिला विद्यार्थी प्रमुख संदेश यदुवंशी श्याम ओझा जिला प्रमुख उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रखंड अध्यक्ष बलराम यदुवंशी, प्रखंड मंत्री सूरज विश्वकर्मा, प्रखंड संयोजक अभिषेक यदुवंशी, प्रखंड सह संयोजक संतोष यदुवंशी एवं आयनेश चौकसे, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख अर्पित यदुवंशी, नगर अध्यक्ष सचिन राय, नगर संयोजक सौरभ नागवंशी सहित नगर की समस्त कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना, आगामी गतिविधियों की योजना बनाना और हित चिंतन अभियान को गति देना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *