नवेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा से मनोज अग्रवाल

ब्रेकिंग न्यूज़ जुन्नारदेव

नवेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

टाटा नैनो कार से देशी और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी, ₹62,100 का मशरूका जब्त

जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवेगांव थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 78 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब और एक टाटा नैनो कार जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹62,100 बताई गई है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष खरे और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जुन्नारदेव सोनम पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 3 एवं 4 नवंबर 2026 की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मड़काढाना-मेन रोड पर एक टाटा नैनो कार को रोककर तलाशी ली। कार में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा था।

कार से 3 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 3 पेटी लिमोनेंट बियर तथा 31 नग बोल्ट बियर बरामद की गई। कुल शराब की मात्रा 78 लीटर 500 मिलीलीटर बताई गई है। इसके साथ ही टाटा नैनो कार क्रमांक MP04CH7438 भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी निरंजन धुर्वे, पिता बहुदन धुर्वे, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम आवारिया, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आरक्षक 169 जयप्रकाश संयम, आरक्षक 900 सुमन सिंह मरावी, आरक्षक 1089 रामकिशोर उईके एवं आरक्षक 679 श्यामलाल करचे की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *