संवाददाता….
हितेश कुमार जोशी
डांगरवाड़ा के पास 2 भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत 7 लोग गंभीर रूप से घायल
दौसा-मनोहरपुर हाईवे-148 पर डांगरवाड़ा गांव के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पहला हादसा रात करीब 2 बजे डांगरवाड़ा बस स्टैंड के पास ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से हुआ। 
वहीं दूसरा हादसा सुबह करीब 5:30 बजे डांगरवाड़ा तालाब के पास ट्रक और एटिका कार की आमने-सामने की टक्कर से हुआ आंधी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को आंधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल और निम्स अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
