हरदोई: मल्लावा राघौपुर रोड गंगा एक्सप्रेसवे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

मल्लावा राघौपुर रोड गंगा एक्सप्रेसवे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

मल्लावां हरदोई सड़क हादसे में हुई मौत पर मृतक के छोटे भाई सत्यवान निवासी बंदीपुर मल्लावा ने बताया कि मेरे भाई संदीप 25 वर्ष सोमवार सुबह 3 बजे अपने दोस्त आकाश पपिनिया मल्लावां के साथ बाइक से मजदूरी के लिए घर से निकले थे एक निर्माणाधीन मकान पर मिक्सर मशीन पहुंचाने जा रहे

थे तभी मल्लावां राघोपुर रोड गंगा एक्सप्रेसवे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे दोनों युवक ऱोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को मल्लावां सीएचसी लाई जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया डाक्टर ने सुबह 6 50 बजे संदीप को मृत घोषित कर दिया आकाश की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया

मृतक की शादी पिछले साल हुई थी हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह दुर्घटना दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *