अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई में बड़ी धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस ।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने 1999 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता को 26 जुलाई विजय दिवस के रूप में मनाया, भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय चलाया गया,
जिसमें टाइगर हिल, टोलिंग, प्वाइंट 4875 आदि चोटियों पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया, आज विजय दिवस पर युद्ध में शहीद जवानों को कैंडल जलाकर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर नमन किया गया, अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी ने कहा कि धन्य है वो माँ जिसने ऐसे वीरों को जन्म दिया जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष श्री मती अलका गुप्ता एवं आशुतोष ने कैंडल जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदो को नमन किया, साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई की मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष श्री मती रेखा सिंह एवं जिला अध्यक्ष अवशेष कुमार सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीदो को नमन किया, कैप्टन राजेंद्र सिंह कैप्टन शिवबीर सिंह चौहान, एम पी सिंह, जे बी सिंह एवं गया प्रसाद फौजी ने कारगिल युद्ध के बारे मे बताया, संगठन द्वारा संचालित हरदोई डिफेन्स ऐंड स्पोर्ट्स अकादमी के फिजिकल ट्रेनर पुनीत सिंह चंदेल एवं सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले सभी बच्चों ने हमेशा भारत मां की रक्षा करने की कसम खाई,
इस मौके पर के पी सिंह, संजय विक्रम सिंह, चक्र सुदर्शन सिंह, राम सिंह, सर्वेश सिंह, अमित सिंह अमित पाल गोरखनाथ समेत सभी जिले के पूर्व सैनिक एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं, भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम् से पूरा वातावरण गूंज उठा।
