SBA (Success Business Awards) 2026 का भव्य आयोजन संपन्न, 120 प्रतिभाओं को किया गया सम्मान
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। SB मीडिया सॉल्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित SBA (Success Business Awards) 2026 का भव्य आयोजन Marina Dream Banquet में शानदार माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन सोनिया बामनिया द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से शिक्षा, फैशन, व्यवसाय, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, मीडिया और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 120 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को नई प्रेरणा और पहचान प्रदान करते हैं।
आयोजक सोनिया बामनिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Success Business Awards का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें नई ऊर्जा और पहचान प्रदान करना है। यह आयोजन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
