SS शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका एवं इंटरनेशनल सिग्नेचर एक्सपर्ट सोमिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
समारोह में लगभग 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘मेरी पहचान, मेरा सम्मान’ रही। सीजेनिक्स लॉजिस्टिक्स सर्विसेज के रोहन गुप्ता ने कार्यक्रम को पावर्ड बाय सहयोग प्रदान किया। समारोह में टेलीविजन अभिनेत्री ज़लक देसाई सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ और ‘राधाकृष्ण’ में रुक्मिणी की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य एवं वीवीआईपी चीफ गेस्ट प्रियंका वशिष्ठ को ‘क्वीन ऑफ कॉस्मिक रेमेडीज’ अवार्ड प्रदान किया गया। न्यूमरोलॉजिस्ट एवं हीलर रिंकी चौधरी को ‘क्वीन ऑफ चक्रा अलाइनमेंट’ तथा एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ प्रेमा यादव को ‘एस्ट्रो वास्तु क्वीन’ सम्मान से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त गायत्री परिवार गोरखपुर के डॉ. अजय कुमार चौबे श्रीमद्भागवत विशेषज्ञ । एवं ज्योतिष सम्राट सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जय प्रकाश लाल धागे वाले, स्वामी सहजानंद सरस्वती जी – सनातन गुरु और महामृत्युंजय यंत्र विशेषज्ञ .आचार्य अनिल सेठ, रिमेडी क्वीन चेतना कालरा,और दिगंबर सिंह, , सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। पैरानॉर्मल विशेषज्ञ डॉ. भारत दवे को उनके योगदान के लिए ‘शक्ति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
