राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित प्रेशियस फॉरएवर बैंक्वेट हॉल में द्वितीय शक्ति अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन

दिल्ली से संवाददाता सागर सिंह की रिपोर्ट

 

राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित प्रेशियस फॉरएवर बैंक्वेट हॉल में द्वितीय शक्ति अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन

 

SS शक्ति फाउंडेशन की संस्थापक एवं इंटरनेशनल सिग्नेचर एक्सपर्ट सोमिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में लगभग 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘मेरी पहचान, मेरा सम्मान’ रही। सीगेनिक्स लॉजिस्टिक्स सर्विसेज के रोहन गुप्ता ने कार्यक्रम को पावर्ड बाय सहयोग प्रदान किया। समारोह में टेलीविजन अभिनेत्री ज़लक देसाई सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ और ‘राधाकृष्ण’ में रुक्मिणी की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य एवं वीवीआईपी चीफ गेस्ट प्रियंका वशिष्ठ को ‘क्वीन ऑफ कॉस्मिक रेमेडीज’ अवार्ड प्रदान किया गया। न्यूमरोलॉजिस्ट एवं हीलर रिंकी चौधरी को ‘क्वीन ऑफ चक्र अलाइनमेंट’ तथा एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ प्रेमा यादव को ‘एस्ट्रो वास्तु क्वीन’ सम्मान से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त ज्योतिष सम्राट एवं श्रीमद्भागवत विशेषज्ञ लाल धागे, आचार्य अनिल सेठ, रिमेडी क्वीन चेतना कालरा, सद्गुरु मां उषा सिंह और दिगंबर सिंह सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। पैरानॉर्मल विशेषज्ञ डॉ. भारत दवे को उनके योगदान के लिए ‘शक्ति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *