ईश्वरी ने कॉर्पोरेट प्रशिक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को बनाया अपने जीवन का मिशन

दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

ईश्वरी ने कॉर्पोरेट प्रशिक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को बनाया अपने जीवन का मिशन

 

नई दिल्ली। ईश्वरी पी. ने कॉर्पोरेट प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एसके यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल पीयू प्रोडक्शंस की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुईं ईश्वरी युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार के योग्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

थाईलैंड के बैंकॉक स्थित यूरोपियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए की उपाधि प्राप्त ईश्वरी को मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ होप और मिसेज इंडिया एम्पावरमेंट ब्रांड एंबेसडर जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार, ब्रांड एंबेसडर पुरस्कार और वीआईपी अतिथि पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। लाइफस्टाइल मैगज़ीन और लंदन हेराल्ड मैगज़ीन में भी उन्हें स्थान मिला है।

बार्कलेज, कैपजेमिनी और कॉग्निजेंट जैसी वैश्विक कंपनियों में कार्य करने का अनुभव रखने वाली ईश्वरी ने आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के कॉलेज विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, मार्गदर्शन और व्यावहारिक अनुभव पर विशेष जोर दिया जाता है। ईश्वरी का मानना है कि सही प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर युवाओं का भविष्य संवारने के साथ परिवार और समाज को भी मजबूत बनाते हैं। इसी सोच के साथ वह सामाजिक उत्थान और युवा सशक्तिकरण के अपने मिशन को आगे बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *