दिल्ली में छात्र आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) का समर्थन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने घायल छात्रों से की मुलाकात

दिल्ली में छात्र आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) का समर्थन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने घायल छात्रों से की मुलाकात

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके तथा लाठीचार्ज में घायल छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्र आंदोलन को संगठन का पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि किसानों और छात्रों पर हो रहे अत्याचार को संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

सनी माधव ने कहा कि आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर किसान पंचायत प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन ने इसे आयोजित नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में किसानों को गिरफ्तार किया गया। उनके अनुसार, देश बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में किसान महापंचायत आयोजित की जानी थी, जिसे प्रशासनिक कार्रवाई के कारण बाधित किया गया।

उन्होंने कहा कि किसान और छात्र देश के भविष्य की ताकत हैं और उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। संगठन किसानों और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. दिनेश यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनय कुमार, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री सोबरन सिंह (इटावा) तथा रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *