‘भारत को जानो’ परीक्षा में 400 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा: रक्सौल के 9 विद्यालयों में परीक्षा संपन्न, अब क्विज में होगा प्रतिभाओं का मुकाबला

TTN24 NEWS |

लोकेशन -रक्सौल

 

‘भारत को जानो’ परीक्षा में 400 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

रक्सौल के 9 विद्यालयों में परीक्षा संपन्न, अब क्विज में होगा प्रतिभाओं का मुकाबला

 

एंकर इन—

रक्सौल में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा–2026 में करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शहर के नौ विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा के जरिए बच्चों ने भारत के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

वीओ—

30 मिनट की परीक्षा में विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपरा, ज्ञान-विज्ञान और महापुरुषों से जुड़े 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के जवाब दिए।

 

परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि ‘भारत को जानो’ केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारत की गौरवशाली विरासत और संस्कृति से जोड़ने का अभियान है।

परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रत्येक विद्यालय के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी अब शाखा स्तरीय क्विज कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेंगे।

 

आयोजन की जानकारी संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी।

 

TTN24 NEWS | रक्सौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *