कुशीनगर संवाददाता मोहन वर्मा मोबाइल नंबर 9415 30 40 59
*आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सम्मान, पारदर्शिता एवं सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार*

*आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था का शुभारंभ, पोर्टल एवं वेबसाइट से बढ़ेगी पारदर्शिता*
*नई व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों के अधिकारों एवं हितों को मिलेगी मजबूती- जिलाधिकारी*
कुशीनगर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हितों के संरक्षण, सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण तथा निगम की वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर आउटसोर्स कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा, उत्तर प्रदेश विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजुद
