TTN24 समय का सच…..देश प्रदेश की बड़ी खबरें.

TTN24 समय का सच..

देश प्रदेश की बड़ी खबरें.

 

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस उप अधीक्षको के किए गए स्थानांतरण लिस्ट साथ संलग्न,,,,

 

➡️अब तक के खास समाचार➡️

 

➡️लखनऊ: सिंगापुर के नागरिक का ट्रेन में छूटा बैग मिला। भारतीय, विदेशी मुद्रा की कीमत 3.44 लाख रुपये। दिल्ली से वाराणसी जा रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस। वाराणसी स्टेशन पर कर्मचारियों ने बैग बरामद किया। सिंगापुर निवासी लिम वेन शेंग को वापस मिला सामान।

 

➡️लखनऊ: लापता मजदूर का बांक नाले में मिला शव। चार दिन पहले मजदूरी पर निकला युवक। संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया था लापता। निगोहां के परसपुर ठ्ठठा गांव में मिला शव।

 

➡️वाराणसी: वाराणसी में देव दीपावली को लेकर तैयारी तेज। 24 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली। 11 लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के घाट। 21 अर्चक, 42 देव कन्याएं करेंगी गंगा की महाआरती। पहली बार नमो घाट पर ड्रोन शो का होगा आयोजन। 2 हजार ड्रोन नमो घाट पर दिखाएंगे अपना करतब। चेत सिंह किला घाट पर होगा लेजर शो का आयोजन। गंगा उस पार होगा ग्रीन क्रैकर शो का आयोजन। 15 लाख से अधिक पर्यटक भी होंगे शामिल। देव दीपावली पर 7 घाटों पर होगी महाआरती।

 

➡️सीतापुर: सर्राफा दुकान से टप्पेबाजी की बड़ी वारदात। 50 ग्राम सोने की 4 चेन की हुई टप्पेबाजी। बाइक सवार दो बदमाशों ने की टप्पेबाजी। सर्राफा व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज। कोतवाली मिश्रिख तहसील गेट का मामला।

 

➡️कानपुर: जमीन के नाम पर 2.28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी। फर्जी KDA आवंटन पत्र, नकली स्टांप से लगाया चूना। कूटरचित रजिस्ट्री दिखाकर की गई करोड़ों की ठगी। गौरव शुक्ला, जागृति, विजय पाल समेत कई पर FIR। स्वरूप नगर निवासी पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा। बारकोड स्कैन करने पर सही दिख रहे थे दस्तावेज। रजिस्ट्री ऑफिस में जांच में गायब मिले रिकॉर्ड। भरपाई के नाम पर दूसरी फर्जी रजिस्ट्री का आरोप। रुपये वापस मांगने पर मारने की धमकी का दावा। कल्याणपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 

➡️मुजफ्फरनगर: गुटका थूकने पर दो पक्षों में मारपीट। मामूली विवाद में दोनों में खूनी संघर्ष। मारपीट की वारदात सीसीटीवी में कैद। पुलिस ने कई लोगों पर केस दर्ज किया। थाना तितावी के बघरा बस स्टैंड का मामला।

 

➡️बागपत: डंडे से युवक की बेरहमी से पिटाई। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल। 3 दबंगों ने कार सवार को जमकर पीटा। डेढ़ मिनट के अंदर 20 से ज्यादा बार डंडे मारे। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का वायरल वीडियो।

 

➡️अयोध्या: हवाई हमले का किया जाएगा पूर्वाभ्यास। नागरिक सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास होगा। जनपद में आज शाम 6 बजे पूर्वाभ्यास। DM के निर्देशन में सिविल लाइन चौराहे पर आयोजन। ब्लैकआउट के दौरान घरों, दुकानों की लाइटें बंद रखनी होंगी।

 

➡️दिल्ली: कल अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत। पीएम मोदी और नेपाल के पीएम करेंगे शुभारंभ। PM, नेपाल के PM दिल्ली से वर्चुअली करेंगे शुभारंभ। अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी मौजूद रहेंगे। धार्मिक-सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती। कल से अयोध्या और जनकपुर के बीच चलेगी ट्रेन।

 

गाजियाबाद: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग। आग लगने से टेम्पो भी जलकर खाक। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। मुरादनगर कस्बे के पास की घटना।

 

➡️सोनभद्र: सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ। 3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने किया शुभारंभ।

 

➡️मेरठ: शक के चलते पति ने काटी पत्नी की चोटी। कटी हुई चोटी लेकर थाने पहुंची पीड़ित पत्नी। पति पर अवैध संबंधों का शक करने का आरोप। पति रिहान और सास रोशन पर मारपीट का आरोप। दो देवरों साहिल, सोनू पर भी उत्पीड़न का आरोप। हेयर कलर और हाइलाइट्स कराने से बढ़ा था विवाद। ससुराल वालों पर तेजाब डालने की धमकी का आरोप। 3 साल पहले हुई थी शादी, 2 बच्चों की मां है पीड़िता। लिसाड़ी गेट थाने में पति, ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर। ससुराल पक्ष से जान का खतरा बता रही है पीड़िता।

 

➡️कानपुर: घाटमपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग। जयमाला के दौरान चली गोली से भगदड़। 8 वर्षीय सत्यम के पैर में लगी गोली। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस कार्रवाई के डर से छिपाया मामला। घायल को लेकर निजी अस्पतालों के काटते रहे चक्कर। हैलट रेफर होने के बावजूद कानपुर देहात ले गए परिजन। हालत बिगड़ने पर 24 घंटे बाद पहुंचे घाटमपुर CHC। 20 तारीख की रात शादी समारोह में हुई थी घटना। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतीपुर गांव का मामला।

 

➡️दिल्ली: दिल्ली में कल सपा और कांग्रेस की बड़ी बैठक। सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर होगी बैठक। दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे को लेकर करेंगे चर्चा। सपा-कांग्रेस के बीच बैठक लगातार 2 दिनों तक चलेगी। चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति पर होगा मंथन।

 

➡️देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संगठनात्मक बैठक। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में बैठक। 5 दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं दौरे पर लिया फीडबैक। संगठन की मजबूती को लेकर हुई विस्तार से चर्चा। राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप। राष्ट्रीय नेताओं की 9 रैलियों, एक बड़ा कार्यक्रम। 15 दिसंबर से पहले होने हैं सभी कार्यक्रम।

 

➡️लखनऊ: बीजेपी का मतदाता जोड़ो अभियान। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे। BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह भी पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता भी मौजूद। पंकज चौधरी ने कई मतदाताओं के फार्म भरवाए। फैजुल्लागंज स्थित द ओएफ इंटर कॉलेज में कार्यक्रम।

 

➡️मेरठ: डीजे के बकाया पैसे मांगने पर जमकर मारपीट। 40 से 50 दबंग बरातियों पर मारपीट का आरोप। डीजे के दो कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा। तमंचे से जानलेवा हमला करने का भी आरोप। हमलावरों पर 25 हजार रुपये लूटने का आरोप। थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप। मेरठ के परतापुर थाना इलाके का मामला।

 

➡️अयोध्या: पुलिस व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़। एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली। मेडिकल कॉलेज में किया गया भर्ती। एक पुलिस का जवान भी हुआ घायल। मवई थाना इलाके में हुई मुठभेड़।

 

➡️बलिया: पुजारी और उनके बेटे पर जानलेवा हमला। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप। पुजारी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल। गंभीर हालत में बेटा BHU के लिए हुआ रेफर। फरसा गैंग के सदस्यों पर हमले का आरोप। सहतवार थाना के मांगीत छाप गांव का मामला।

 

➡️लखीमपुर खीरी: उचौलिया थाना प्रभारी एआर सेंगर पर आरोप। थाना प्रभारी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप। छेड़छाड़ और रेप का महिला ने लगाया आरोप। इंस्पेक्टर के आवास पर रेप करने का आरोप। महिला ने पुलिस अधिकारियों से की शिकायत। पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप। अभी केस दर्ज नहीं, जांच CO को सौंपी गई। इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों से किया इनकार।

 

➡️उन्नाव: नहर की टूटी पुलिया पर गिरी कार। कार सवार मामूली रूप से हुए घायल। टूटी पुलिया की मरम्मत अभी अधूरी। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला।

 

➡️लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती। पार्टी मुख्यालय में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। तमाम नेता और कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में मौजूद। होल्डिंग के जरिए भी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

 

➡️लखनऊ: BJP मुख्यालय में समर्थन पत्र सौंपने का कार्यक्रम। BJP को किसी दल द्वारा सौंपा जाएगा समर्थन पत्र। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद। कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 

➡️आगरा: एत्मादपुर में आकाश आनंद का शक्ति प्रदर्शन। 2027 चुनाव को लेकर BSP का सियासी मंथन। मॉडर्न स्कूल में बीएसपी का कार्यकर्ता सम्मेलन। चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे आकाश। विधानसभा प्रत्याशी का भी ऐलान कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *