कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण बंदियों से जानी समस्याएं

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण बंदियों से जानी समस्याएं

 

अम्बेडकरनगर। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार जिलाधिकारी ईशा प्रिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों द्वारा जेल प्रशासन के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।अधिकारियों ने कारागार की पाकशाला का निरीक्षण करते हुए बंदियों के भोजन के लिए तैयार किए गए खाने की गुणवत्ता को भी परखा। इसके साथ ही कारागार परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने कारागार में साफ- सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *