Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन

Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन

 

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर। विकासखंड जसवंतनगर के ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत 03 से 09 अक्टूबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में बताया।

समाज कल्याण विभाग की ओर से समाज कल्याण अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आवास योजना तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

जिला बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता बेबी तपत्सुम ने बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित बाल संरक्षण एवं महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका अंजू ने निराश्रित महिला योजना सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

श्रम विभाग की ओर से रामचरन मीणा ने श्रमिकों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने श्रमिकों के लिए संवैधानिक गोद लेना, परिवार रजिस्टर, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना तथा संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि विभाग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी कृषि बलवीर सिंह यादव ने किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सरसों के बीज वितरण, गेहूं की ऑनलाइन बुकिंग तथा अन्य कृषि सुविधाओं के बारे में बताया।

वहीं ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पचनद मसाले, कैंटीन सुविधा तथा अन्य गृह उपयोगी सामग्री के संबंध में भी जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों को उनके अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह अधिकार मित्र सहयोगी, लालमन बाथम, रबिया, सच्चिदानंद, नितेश कुमार, मुन्ना लाल सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *