मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में स्वगणना व गणना अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ उत्तरप्रदेश

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में स्वगणना व गणना अभियान का किया शुभारंभ

 

जनगणनाकर्मी 40 बिंदुओं पर जुटाएंगे जानकारी, जिलाधिकारी करेंगे रोजाना निगरानी

 

जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटा तो विकास की योजना अधूरी, सटीक आंकड़ों से तय होगी जरूरत: योगी आदित्यनाथ

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंकड़ों में दर्ज न होने का खामियाजा कई बार लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहकर भुगतना पड़ता है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना और घर-घर गणना अभियान की शुरुआत की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में विकास की अगली दशक की तस्वीर अब जनगणना के आंकड़ों से तय होगी। किस क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल की जरूरत है, कहां सड़क बननी चाहिए और किन वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है, इसका खाका सटीक जनगणना से ही तैयार होगा। कहा कि गणना में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। आंकड़ों में दर्ज न होने का खामियाजा कई बार लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहकर भुगतना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *