औंग में महिला का शव मिलने से सनसनी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

स्लग: फतेहपुर – औंग में महिला का शव मिलने से सनसनी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

 

हेडलाइन: आशापुर के पास महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य, जल्द खुलासे के लिए एसपी ने दिए निर्देश

एंकर:

फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम आशापुर के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं।

दरअसल, औंग थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर के पास महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों से घटना से जुड़ी परिस्थितियों और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए।

 

फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और घटना के खुलासे पर टिकी हैं।

 

रिपोर्ट: सुनील गुप्ता, जिला संवाददाता, TTN 24 न्यूज, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *