छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

 

घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

अम्बेडकरनगर।

 

आगामी छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील आलापुर क्षेत्रान्तर्गत चहौड़ा घाट रामबाग घाट तथा राजेसुल्तानपुर स्थित कम्हरिया घाट सहित विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *