मार्ग पर पुलिया न बनाने से मार्ग हुआ बाधित ग्रामीणों ने डीएम एम से जांच करने की मांग की।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई के क्षेत्र अंतर्गत फुलई से बरौना मार्ग तक ठेकेदारों द्वारा नवनिर्मित मार्ग को बनाया गया लेकिन मार्ग बनाते समय ठेकेदारों ने अनदेखी करते हुए मार्ग पर बारिश का पानी निकाश नहीं बनाया गया
जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं वहीं नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों को खतरा बना हुआ है मार्ग पर एक पुलिया पानी निकास के लिए बनवाए जाना अति आवश्यक था लेकिन लापरवाही के चलते कार्य में लीपापोती करते हुए जैसे तैसे कार्य संपन्न किया बारिश के समय अधिक पानी भर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है इससे ग्रामीणों में जैनुल मानवेंद्र राम इलियास रियाज गुड्डू सर्वेश कोटेदार आदि लोगों ने जिलाधिकारी से जांच कराए जाने एवं बनवाए गए मार्ग पर पानी निकास के लिए एक पुलिया बनवाए जाने की मांग की है
