जलालपुर रामलीला में शूर्पणखा नाककटैया का भावपूर्ण मंचन

इसरार अहमद अम्बेडकरनगर यूपी

 

जलालपुर रामलीला में शूर्पणखा नाककटैया का भावपूर्ण मंचन

 

अम्बेडकर नगर। श्री रामलीला सेवा समिति रामलीला मैदान जलालपुर द्वारा आयोजित रामलीला में शनिवार रात्रि को भरत मिलाप पंचवटी लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा नाककटैया सीता हरण तथा जटायु उद्धार का भावपूर्ण मंचन किया गया। समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र राम किशोर राजभर कृष्ण गोपाल गुप्ता अतुल जायसवाल राधेश्याम शुक्ल आशाराम मौर्या विकाश निषाद जनमेजय मिश्र दिलीप यादव विक्की गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्था की कमान संभाली।

रामलीला के दृश्य में पंचवटी में शूर्पणखा का प्रवेश हुआ जहाँ उसने पहले श्रीराम के प्रति आसक्ति प्रकट की और फिर लक्ष्मण के समक्ष अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा के नाक और कान काटे जाने का दृश्य अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शूर्पणखा के रोल में कलाकार ने संवाद अदायगी हाव-भाव और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लक्ष्मण के रोल में कलाकार ने वीरता दृढ़ता और संयम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों कलाकारों की जोड़ी ने दृश्य को जीवंत बना दिया जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *