LCB पुलिस ने पलसाना के पास नेशनल हाईवे नंबर 48 से टाटा टेम्पो में 4,07,232 के विदेशी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया एक गिरफ्तार: एक वांछित

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

LCB पुलिस ने पलसाना के पास नेशनल हाईवे नंबर 48 से टाटा टेम्पो में 4,07,232 के विदेशी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया एक गिरफ्तार: एक वांछित।

 

पुलिस इंस्पेक्टर जनरल और सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, राजेश गढ़िया ने सूरत ग्रामीण जिले में गैर-कानूनी जुआ, शराब के गैरकानूनी प्रवृत्तियों से जुड़े लोगोंके खिलाफ शख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

 

निर्देश के अनुसार LCB पी.आई.एन.जी. पांचानी के गाइडेंस में और PSI, एच.सी. मसानी के निर्देशों के अनुसार, LCB ब्रांच के पुलिस कर्मियों अमरतजी,चिराग भाई, प्रहलाद सिंह और राजेश भाई जिले में जुआ खेलने के साथ विदेशी देशी शराब के ठेका चलाने वाले लिस्टेड बूटलेगरों की गैर-कानूनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे।

 

पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस ऑफिसर स्टाफ के लोगों को खास जानकारी मिली कि एक बंद बॉडी के टाटा ACE टेम्पो नंबर-GJ-05-CU- 8179 का ड्राइवर, जिसमें विदेशी शराब भरी है, इस समय पलसाना से कामरेज होते हुए सूरत जा रहा है।

जानकारी के आधार पर, पलसाना के पास नेशनल हाईवे पर हिमालय होटल के सामने पहरा लगाया गया और ड्राइवर क्रुणाल विष्णुभाई खत्री, निवासी,पुनागाम सूरत, मुलरहे, नाथद्वारा, रामचौक जिला, उदयपुर राजस्थान को 9,17,232 लाख की क़ीमत के मुद्दामाल साथ गिरफ्तार करके शराब टेम्पोमे लोड करनेवाला सूरत के प्रेमदास मारवाड़ी को वांछित घोषित कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ क़ानूनन कार्रवाई करके पलसाना पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *