TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह,बारडोली गुजरात,

 

बारडोली तहसील की मढ़ी शुगर फैक्ट्री की व्यवस्थापन समिति चुनाव का माहौल गरमाया

 

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू, सहकार और किसान परिवर्तन पैनल के उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी

 

बारडोली तहसील स्थित श्री मढ़ी विभाग खांड उद्योग सहकारी मंडली लि. (मढ़ी शुगर फैक्ट्री) की व्यवस्थापन समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक और सहकारी क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। आज 3 सितंबर, 2026 को उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हुई।

नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन विभिन्न पैनलों के उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। सहकार पैनल की ओर से समीरभाई भक्त, दिनेशभाई पटेल सहित पैनल के अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वहीं दूसरी ओर किसान परिवर्तन पैनल की ओर से जितेंद्रभाई पटेल उर्फ जीतूभाई बामणी, केतनभाई पटेल सहित पैनल के उम्मीदवारों ने भी अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई।

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन से ही दोनों पैनलों के बीच चुनावी मुकाबले का माहौल देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में अन्य उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के साथ मढ़ी शुगर फैक्ट्री का चुनाव और अधिक रोचक होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *