भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का 159 विधानसभा मल्लावां बिलग्राम में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का 159 विधानसभा मल्लावां बिलग्राम में हुआ भव्य स्वागत।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

मल्लावा हरदोई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का मल्लावा बिलग्राम 159 विधानसभा में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ से चलकर गंगा एक्सप्रेसवे कट मल्लावा पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया बैठक के दौरान विधायक आशीष सिंह आशु एवं मिश्रिख लोकसभा सांसद अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं समस्त संगठन के पदाधिकारी गणों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया मुख्य अतिथि ने सभी मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर सभी को मजबूती से 2027 के चुनाव में सरकार बनाने का आवाहन किया इस दौरान माधवगंज पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा छोटे भाइया एवं परिषा तिवारी भाजपा नेत्री की अगुवाई में समस्त पदाधिकारियों रमेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि माधवगंज ने जोरदार स्वागत किया गया उन्होंने सभी पदाधिकारी को आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने का आवाहन किया। इसी दौरान रुइया गढ़ी राजा नरपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा मुख्य द्वार का भूमिपूजन किया गया जहां हरदोई लोकसभा सांसद जयप्रकाश रावत भाजपा नेता नवल महेश्वरी एवं अशोक सिंह ने जोरदार स्वागत किया वहां से बिलग्राम रघुनाथ पैलेस में अध्यक्ष अनिल कुमार राठौर ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह एवं कार्यकर्ताओं से बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए सचेत किया इसके पश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्षा श्रीमती दीपा विश्वास के निवास पर भोजन किया गया भोजन करने के बाद समस्त कार्यकर्ताओं से पुनः आवाहन करते हुए रूपापुर कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रस्थान किया। उपाध्यक्ष नीरज सिंह के आज के दौरे के बाद विपक्षी पार्टियों में खलबली मच गई कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने बिल्कुल फूंक कर अपनी गोट बिछाना शुरू कर दिया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के आगमन पर 159 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *