बांसा बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

बांसा बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी 9415707425

 

मल्लावा हरदोई। बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया की बांसा शाखा में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की बैंक की दीर्घकालीन सेवाओं एवं सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की।

 

समारोह में बैंक ऑफ इंडिया, बांसा शाखा के प्रबंधक विजय कुमार सहाय, द्वितीय प्रबंधक विजय वर्मा, बांसा ग्राम प्रधान संपूर्णानंद तथा बांसा कम्युनिटी लाइब्रेरी के संस्थापक जतीन ललित सहित बैंक के अन्य कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ इंडिया की 121 वर्षों की यात्रा, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा आमजन को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में बैंक की उत्तम भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित अतिथियों ने बैंक की सेवाओं की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बांसा ग्राम प्रधान संपूर्णानंद ने बैंक के स्थापना दिवस पर सभी बैंककर्मियों को शुभकामनाएं दीं और ग्रामीण क्षेत्र में बैंक की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

 

बांसा कम्युनिटी लाइब्रेरी के संस्थापक जतीन ललित ने भी बैंक ऑफ इंडिया की पूरी टीम को 121वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्थानीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

समारोह का समापन बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *