शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप,पुलिस पर उठे सवाल

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप,पुलिस पर उठे सवाल

 

पीड़िता ने लगाया विपक्षी को बचाने और मामले को दबाने का आरोप, मां-बेटी काट रही हैं थाने के चक्कर

अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को बहला- फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस पर विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई न करने और मामले को दबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी पुत्री के साथ न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे केवल गुमराह किया जा रहा है।पीड़िता के मां द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को कटका थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने 12 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे फोन कर उसकी पुत्री को घर से बाहर बुलाया और शादी करने की नीयत से उसे अपने साथ लेकर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद विपक्षी उसकी पुत्री को दिल्ली से थाने लेकर आया लेकिन पुलिस ने उसकी पुत्री को उसके साथ भेज दिया और विपक्षी को छोड़ दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी अशिक्षा का फायदा उठाते हुए उसे गुमराह किया। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ गलत हुआ है और पुलिस विपक्षी को बचाने में लगी है। पीड़िता और उसकी मां न्याय की गुहार लेकर लगातार थाने के चक्कर लगा रही हैं।गौरतलब है कि अम्बेडकरनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। ऐसे में कटका थाना क्षेत्र से सामने आए इन आरोपों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराते हैं या पीड़िता को न्याय के लिए इसी तरह भटकना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *