डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान 

बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

 

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान

बहराइच। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन कवच अभियान के तहत एआरटीओ और क्षेत्राधिकारी यातायात ने पुलिस बल के साथ रोडवेज एवं स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की।

 

चेकिंग के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, ADAS, चालकों के लाइसेंस, ब्रेथ एनालाइजर, इमरजेंसी गेट और ज्वलनशील वस्तुओं की जांच की गई। अधिकारियों ने बस चालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और यात्रियों की जान जोखिम में न डालने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *